ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के चलते रतलाम मण्डल से तीन जोडी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
रतलाम, 09 मई(इ खबर टुडे) । यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर उधना – जयनगर, उधना – मधुबनी, एवं उधना – झंझारपुर के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
1. ट्रेन संख्या 09041/09042 उधना – जयनगर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या 09041 उधना – जयनगर स्पेशल शनिवार, 16 मई, 2026 को 23:30 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (03.54/03.56 रविवार), रतलाम जंक्शन(05.26/05.36 रविवार) होते हुए सोमवार को 13:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09042 जयनगर – उधना स्पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई, 2026 को 15.00 बजे जयनगर से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (01.25/01.35 बुधवार), दाहोद (03.05/03.07 बुधवार), होते हुए बुधवार 07.45 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, साकरी, एवं मधुवनी स्टेशनों पर ठहरेगी।
2. ट्रेन संख्या 09045/09046 उधना – मधुबनी अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या 09045 उधना – मधुबनी स्पेशल रविवार, 10,17 मई, 2026 को 01:30 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (05.54/05.56), रतलाम जंक्शन(07.26/07.36) होते हुए अगले दिन 16:00 बजे मधुबनी पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी – उधना स्पेशल सोमवार, 11 एवं 18
मई, 2026 को 18.00 बजे मधुबनी से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (05.10/05.20 बुधवार), दाहोद (06.50/06.52 बुधवार), होते हुए बुधवार को 11.30 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, एवं साकरी, स्टेशनों पर ठहरेगी।
3. ट्रेन संख्या 09047/09048 उधना – झंझारपुर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या 09047 उधना – झंझारपुर स्पेशल रविवार, 10,17 मई, 2026 को 05.00 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (09.24/09.26), रतलाम जंक्शन(10.56/11.06) होते हुए अगले दिन 19:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09048 मधुबनी – झंझारपुर स्पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई, 2026 को 21.00 बजे झंझारपुर से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (06.40/06.50 बुधवार), दाहोद (08.20/08.22 बुधवार), होते हुए बुधवार को 12.55 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, एवं साकरी, स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्रीगण, यात्रा आरंभ करने से पहले ट्रेनों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन www.enquiry.indianrail.gov.in पर या रेलवन ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं।

