Movie prime

रतलाम / शहर में एक साथ तीन चैन स्नेचिंग, पूजा करने गई महिलाओ के साथ वारदात 

 
 

रतलाम, 13मार्च में (इ खबर टुडे)। शहर में दशा माता के पूजन का आयोजन चल रहा है। इसी को जरिया बनाते हुए आरोपियों ने महिलाओं को अपना शिकार बनाया। तीन महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग की घटना से शहर के लोगों को झंझोड़ कर रख दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदेव लाला पिपली पर आज सुबह दशा माता की पूजन के लिए कई महिलाओ का मंदिर के लिए आना जाना चल रहा था। तभी आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर तीन महिलाओं से चैन स्ट्रेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक महिला की चेन काटने के दौरान उसके हाथ में ही रह गई, जबकि दो महिलाओं की चैन गायब होने की सुचना है।

पुलिस ने बताया की महिलाओ के गले से चैन चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और घटना की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस फरियादी को लेकर साइबर सेल सहित अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।