Movie prime

रतलाम / छात्र ने बनाया अनोखा गणित के सुत्र का माडल, सही उत्तर पर ही जलेगी लाइट (देखिये वीडियो)

 
 

रतलाम, 28 जनवरी (इ खबर टुडे)। भारत देश अविष्कार और आधुनिकता का देश है। नित नए-नए आविष्कार और प्रयोग हो रहें हैं। भारत आज चांद पर भी पहुंच गया है तो पढाई के तरीकों में भी आविष्कार नित्य परिवर्तन हुआ है, जहां कभी शासकीय स्कूल की हंसी उड़ाई जाती थी तो आज उन्हीं शासकीय स्कूलों में शिक्षा स्तर में काफी सुधार हुआ है। शिक्षकों के पढ़ाने के नये तरीक़ के चलतें छात्र नये आयाम स्थापित कर रहें हैं। 

रतलाम जिले का शासकीय सांदीपनि विद्यालय में गणित विषय के सुत्रों को लेकर एक छात्र ने अनोखा प्रोजेक्ट (माडल) तैयार किया है। इस माडल की विशेषता यह है की गणित के विशेष सुत्र पर बना यह माडल केवल सही उत्तर देने पर इसकी रेड लाइट जलेगी, गलत पर नहीं। अब इस माडल से स्कूल के बच्चो के साथ अन्य स्कली बच्चे भी गणित का ज्ञान ग्रहण कर रहें हैं। यह माडल कक्षा दसवीं के छात्र द्वारा बनाया गया है। जो वार्षिक परीक्षा में पुछे जाने वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्न में अवश्य पहुंचें जातें और अति महत्वपूर्ण भी होते हैं। प्रश्न भी 50 अंकों के होते हैं। मतलब यदि बच्चे ने इन महत्वपूर्ण सुत्र को याद कर लिया तो 50% नम्बर पक्के हैं। 

शासकीय सांदीपनि विद्यालय रावटी के छात्र ने स्कूल में गणित के शिक्षक विरेंद्र सिंह राठौर द्वारा कक्षा में पढ़ाई के दोरान बच्चों को समझना और छात्र उमेश जाट ने उन्हीं के मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस माडल को बनाया जो आज अन्य छात्रों की पढ़ाई में भी काम आ रहा है । यह माडल छात्र की समझ उसके तर्क सहित उसके पढ़ाई के स्तर को भी बढ़ाता है। विरेंद्र सिंह राठौर गणित के शिक्षक हैं और कोविड 19 में भी बच्चों को मोबाइल के माध्यम से बच्चों को गणित पढ़ाई  अभ्यास करवाते रहें और उसका शत प्रतिशत परिणाम भी दिया था।