जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति ने वाहनों पर लगाए रेडियम पट्टी
रतलाम 20 जुलाई (इ खबर टुडे ) जन अभियान परिषद की नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नं 11 डोंगरे द्वारा यातायात नियमों और लोगों को उनके पालन करने के लिए परिषद् के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखंड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी की उपस्थिति में वाहनों पर लाल रेडियम पट्टी लगाई ।
नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष महेंद्र नागर एवं सचिव काजल टाक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टी से बड़े वाहन जिनके पीछे की लाल लाइट बंद थी। जिससे रात्रि में पीछे से आ रहे वाहन चालकों को उचित दूरी के संकेतक के रूप में आसानी से दिखाई देने के उद्देश्य से रेडियम पट्टी लगाई गई जिसके लगे होने से आगे चल रहे वाहन से दूरी बनाई जा सके और किसी प्रकार से दुर्घटना घटित नहीं चालकों को समझाइश भी दी गई कि अपने वाहनों के पीछे लगी लाईट को चालू करवाए।
इसके साथ ही बिजली के उन खंभों पर पर भी रेडियम लगाए गए जो कि रोड बनने के बाद भी अभी भी रोड पर आ रहे हैं और कई तो मोड़ पर लगे हुए है जो आसानी से दिखाई भी नहीं देते खम्भों पर रेडियम लगाने से वाहन चलाने वाले नागरिकों को उचित दूरी बनाए रखने में सुविधा होगी।
इस अभियान में सृष्टि समाज सेवा समिति के सदस्य,पंकज टाक,दिव्या श्रीवास्तव, यामिनी राजावत, पूजा टाक,तनिष्का शर्मा, राजलक्ष्मी देवड़ा, सतीश टाक आदि ने सहयोग किया।

