Movie prime

 पार्टी मे परिवार भाव के साथ काम करना चाहिए : जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय

 सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमो में सभी सहभागिता करे : जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय
 
 भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला
 

रतलाम,09 सितम्बर(इ खबर टुडे)। दुनिया मे भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जो कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी कर रहे है उसके लिए हर कार्यकर्ता को गौरव होना चाहिए। मोदी जी के जन्मदिन से जो सेवा पखवाड़ा शुरू होगा, उसमे सभी सहभागिता करे।

यह आव्हान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने सेवा पखवाड़ा को लेकर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा को मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित करना है। मोदी जी का नाम आज नोबल पुरुस्कार के लिए नामित हुआ है और यह हमारे लिए अधिक गौरव की बात है। पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने में भाजपा ने जो कार्य किया है उसके लिए रतलाम जिला अव्वल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में परिवार भाव के साथ काम करना चाहिए और दायित्व ना मिलने के बाद भी पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करना पार्टी के संस्कार है।
कार्यशाला के आरंभ में अतिथियों ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पन किया । इस दौरान जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय के साथ जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, टोली सदस्य महेश सोनी, विप्लव जैन, राजेंद्र पाटीदार, शम्भूसिंह गणावा मंचासीन रहे।

जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। नेतृत्व द्वारा इसके लिए 14 कार्यक्रम दिए गए हैं जो जिला स्तर से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक करना है  सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ मोदी जी के कर कमलों से मध्यप्रदेश के बदनावर में महिला शक्ति के प्रति समर्पित कार्यक्रम से किया जाएगा। 

सेवा पखवाड़ा के तहत स्वछता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, नमो वन, रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्धजनों से संवाद, दिव्यांग और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल के तहत कार्यक्रम, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विकसित भारत को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता, नशा मुक्ति को लेकर मोदी और रन के तहत मेराथन दौड़ का आयोजन, मोदी जी के कार्याे को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन, पंडित दीनदयाल जयंती और महात्मा गाँधी जयंती पर उनकी प्रतिमाओ पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित होगा। हर कार्यक्रम के लिए टोली का गठन किया है, जो जिला टोली के साथ मिलकर जिला, विधानसभा, मंडल, बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाएगी।

जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की कार्यशाला के दौरान मन की बात कार्यक्रम में रतलाम द्वारा  100ः कार्य करने और प्रदेश में 6टे स्थान लगने पर सभी मंडल अध्यक्षों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम को जिला टोली सदस्य महेश सोनी, विप्लव जैन, शम्भूसिंह गणावा, राजेंद्र पाटीदार ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना।