नापतौल विभाग ने जप्त किये गड़बड़ी वाले इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु
रतलाम, 22 जनवरी (इ खबर टुडे)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नापतौल नियंत्रक म. प्र. भोपाल ब्रजेश सक्सेना द्वारा दिये गये निर्देश पर नापतौल निरीक्षक भारत भूषण द्वारा उपभोक्ता के हितों की रक्षा के लिए शहर एवं ग्राम सुखेड़ा में विशेष जांच का अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानों पर उपयोग हेतु रखे गये बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में केपिटल ऑटो पार्ट्स महू रोड रतलाम, एए. लोखण्डवाला महू रोड रतलाम, राठौर रेस्टोरेन्ट महू रोड रतलाम, अनिल कुमार शांतिलाल किराना ग्राम सुखेड़ा, ज्ञानचंद कन्हैयालाल किराना ग्राम सुखेड़ा, राधा नमकीन स्टोर ग्राम सुखेड़ा, श्री बालाजी कृषि सेवा केन्द्र ग्राम सुखेड़ा, रिदम ट्रेडर्स किराना ग्राम सुखेड़ा, राजेन्द्र मिष्ठान भण्डार ग्राम सुखेड़ा दुकानों पर बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नहीं पाये जाने पर बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और विक्रय हेतु प्रदर्शित करके रखे पैकेज वस्तुओं में अनियमित्ताऐं पाये जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जांच के दौरान विभागीय कर्मचारी एवं गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे।

