Data Entry Operator/ डाटा एंट्री ऑपरेटर संविदा पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी
Jan 29, 2026, 20:33 IST
रतलाम 29 जनवरी(इ खबर टुडे ) । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव के आदेशानुसार स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा) रिक्त पद हेतु राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेण्डरी या 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण, मूल निवास, आरक्षण और आयु की शर्तें पूरी करने वाले आवेदक का चयन सीपीसीटी परीक्षा में कम्प्यूटर प्रोफिशयेन्सी में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।
आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अंतिम तिथि 8 फरवरी 2026 तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(स्थानीय निर्वाचन) को स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिशः भेज सकते है। जानकारी और शर्तें तथा आवेदन पत्र प्रारूप मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.mplocalelection.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

