जय माता दी, जय माता दी के घोष से गूंजा कालिका माता मंदिर
रतलाम,10 जून (इ खबर टुडे)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने श्री कालिका माता मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। इसमें पूरा परिसर जय माता दी-जय माता दी के घोष से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने माता कालिका की आरती कर मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की।
महाआरती में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी ने कार्यकाल के 4,399 दिवस पूर्ण कर इतिहास रचा है। वे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पहले सबसे लंबे समय रहने वाले पहले प्रधानमंत्री है। भाजपा कार्यकर्ता उनके प्रति पूरे देश में शुभ भाव व्यक्त कर कामना कर रहे है कि वे और यशस्वी हो, शतायु हो। प्रधानमंत्री जी ने 2047 में विकसित भारत की जो कल्पना दी है, वो आज युवाओं की धड़कन है। इसमें गरीबी कल्याण हो, महिला हो, युवा हो या अन्नदाता किसान का मुद्दा हो, सबके विकास के मंत्र दिए गए है। इन मंत्रों को क्रियान्वित कर देश विकसित भारत के रूप में दुनिया में सिरमौर बनेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी द्वारा किया गया।


