Movie prime

रतलाम नगर निगम को मिला नया मोक्ष वाहन/ (शव वाहन ) मोक्ष वाहन शहरवासियों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा

 
 

रतलाम 06 जनवरी(इ खबर टुडे ) ।कमिश्नर नगर निगम रतलाम  अनिल भाना ने बताया कि  महापौर एवं निगम परिषद की स्वीकृति से नगर पालिक निगम रतलाम के वाहन बेड़े में 30 वर्ष पुराने मोक्ष वाहन (शव वाहन) के स्थान पर नया मोक्ष वाहन शामिल किया गया है।

 नवीन मोक्ष वाहन रतलाम शहरवासियों को निःशुल्क सेवा के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। वाहन की आवश्यकता होने पर नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 07412-270563 पर संपर्क किया जा सकता है।