धूम धाम से निकली भगवान मौजीशंकर महादेव की शाही सवारी
मंत्री नागर सिंह,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन समेत कई नेता हुए शामिल
Aug 10, 2026, 23:11 IST
रतलाम 10 अगस्त (इ खबर टुडे )। मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन ने सोमवार को भगवान मौजीशंकर महादेव की पारंपरिक शाही सवारी में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
शाही सवारी के दौरान जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, जिला योजना समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निकली शाही सवारी का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

