Movie prime

दो महिलाओ और एक युवक से आबकारी विभाग ने जब्त की ग्यारह हज़ार से ज्यादा की अवैध शराब, प्रकरण दर्ज 
 

 
 

रतलाम, 21 जनवरी (इ खबर टुडे)। जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। विभाग ने कार्यवाही के दौरान दो महिलाओ सहित एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वृत्त रतलाम के प्रभारी अधिकारी सचिन भास्करे द्वारा वृत क्षेत्र ईश्वर नगर एवं लखनगढ़ में कार्यवाही की गई है। इस दौरान शारदाबाई एवं लीलाबाई के कब्जे से कुल 18 लीटर शासन द्वारा प्रतिबंधित हाथ-भट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई मदिरा की अनुमानित कीमत 3,600 रुपये आँकी गई है। 

इसी तरह वृत्त रतलाम परगना प्रभारी अधिकारी वंदना अग्रवाल द्वारा वृत क्षेत्र ग्राम मोरदा में लक्ष्मण गरवाल के कब्जे से 100 प्लेन पाव देशी मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 7,500 रुपए बताई जा रही है। विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत तीनो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यवाही में कुल जब्त मदिरा की कीमत 11,100 रुपए आंकी गई। अवैध शराब जब्त करने में आबकारी आरक्षक संतोष नेका, वरुण चौहान एवं सैनिक चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।