Movie prime

 रतलाम / शहर महिला कांग्रेस ने किया प्रभारी मंत्री का पुतला दहन, जलते पुतले को बचाने में पुलिसकर्मी झुलसने से बचा  

 
 

रतलाम, 16 दिसंबर (इ खबर टुडे)। कांग्रेस पार्टी के शहर महिला कांग्रेस ने आज प्रभारी मंत्री का पुतला दहन करने का कार्यक्रम आयोजित किया। पुतला दहन के दौरान पुतले को बचाने गए एक पुलिसकर्मी आग से झुलसने से बच गया। आग की लपटो के कारण पुतले को बनाये गए कपडे उड़ कर पुलिसकर्मी की जर्किन पर आ गया, जिसे समय रहते बुझा लिया।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री कु. विजय शाह के लाड़ली बहनो के विरुद्ध दिए बयान को लेकर शहर महिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आज मंगलवार शाम को नाराजगी जाहिर करते हुए शहीद चौक पर प्रभारी मंत्री का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगे। 

प्रभारी मंत्री के पुतला दहन के दौरान कुछ पुलिसकर्मीयो द्वारा पुतला कार्यकर्ताओ से छीनने और आग बुझाने का प्रयास किया गया। उसी दौरान जलते पुतले के कपडे माणक चौक थाने पर पदस्थ आरक्षक अविनाश की जर्किन पर आकर गिर गया। नजदीक खड़े पुलिसकर्मियो ने समय रहते तुरंत बुझा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।