Movie prime

अर्जुन नगर क्षेत्र में टूटी पुलिया मौत को दे रही  दावत ,दिन में कई स्कूली वाहन होते है हादसे से शिकार,जिम्मेदार कर रहे हादसे का इंतजार  
 

 

रतलाम ,25 जनवरी (इ खबर टुडे )। शहर के दिलीप नगर,अर्जुन नगर में क्षेत्र में टूटी पुलिया मौत को न्यौता दे रही है। जिस पर से गुजरने वाले हर वाहन की सुरक्षा खतरे में दिखाई देती है। बावजूद क्षेत्र के जिम्मेदार इस लापरवाही से मुँह मोड़े हुए है। जिसके चलते यहाँ किसी भी दिन बड़ा हादसा घटित हो सकता है। 

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 28 अंतर्गत दिलीप नगर और अर्जुन नगर क्षेत्र में एक मुख्य पुलिया बीते तीन सालो से जर्जर स्थिति में है। औद्योगिक क्षेत्र होने चलते इस पुलिया पर दिन-रात  कई बड़े वाहन निकलते है वही क्षेत्रीय लोगो के लिए भी मुख्य मार्ग इसी पुलिया से होकर गुजरता है। जिसके चलते ये  व्यस्तम पुलिया है। लेकिन इसकी जर्जर स्थिति की  ओर न तो क्षेत्रीय पार्षद का ध्यान है और ना ही किसी निगम अधिकारी। 


वतर्मान में इसी क्षेत्र में निगम की बड़ी टंकी का निर्माण कार्य जारी है जिसके चलते निगम के कई इंजीनियर और अधिकारी निर्माण कार्य की जांच के लिए आते है। वे अधिकारी भी इसी पुलिया से गुजरते  है बावजूद किसी भी जिम्मेदार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।  

टूटी पुलिया बनवाने या इसके सुधार के प्रति नगर निगम की पूरी तरह से उदासीन है। टूटी पुलिया दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। सबसे खतरनाक स्थिति क्षेत्र के स्कूली बच्चो के लिए जो ऑटो और बस में सवार होकर इस जर्जर पुलिया से गुजरते है। वही इस की एक तरफ सीमेंट के टूटे हुए ब्लाक पड़े हुए है जिससे कारण यदि कोई पुलिया से गिरता है तो उसे गंभीर चोट या उसकी मौत भी हो सकती है। लेकिन निगम अमला किसी हादसे के बाद ही जागेगा।