रतलाम / घर में मृत अवस्था में मिला अविवाहित युवक का शव, पिता दो दिन बाद लौटे तो चला पता
रतलाम, 15 मार्च (इ खबर टुडे)। बिमारी के चलते शनिवार शाम को अविवाहित युवक की मौत घर के अंदर हो गई। शव दो दिन तक घर में ही रहा। पिता जब दो दिन बाद घर लौटे तो बेटे को मृत अवस्था में देखकर होश उड गए। इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्रीलाल पिता वरदीचन्द सुतार 60 वर्षीय निवासी ग्राम डोसीगांव ने पुलिस को बताया की में और मेरा बेटा राजु पिता बद्रीलाल सुतार 35 वर्षीय दोनों अकेले डोसी गांव में रहते है। बाकी दो बेटे अपनी पत्नी और बच्चो के साथ अलग रहते है। दो माह पूर्व बेटे राजू को हार्ट अटैक की दिक्कत हुई थी। जिसके इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद इंदौर में भर्ती करवाया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद बेटा राजू दवाइयां लेकर घर आ गया।
दो दिन पूर्व मेरी तबियत ख़राब हो गई, इलाज के लिए में सरकारी अस्पताल गया हुआ था। वापस घर लौटा तो दरवाजा खटखटाया, परन्तु दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़ने पर बेटा राजू मृत अवस्था में मिला। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया की शव दो दिन पुराना होने की वजह से चमड़ी भी गल गई। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा है। जिसके बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।


