Movie prime

 

अवैध शराब  की तस्करी  करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हथे , सात पेटी अवैध शराब व तस्करी में उपयोग की जाने वाली मोटरसायकल ज़ब्त 

 
रतलाम, 25 मई (इ खबर टु डे ) पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध शराब की घरपकड सम्बन्धित अभियान चलाया जा रहा है। उक्त  अभियान के अन्तर्गत टीम द्वारा मुखबीर तंत्र सक्रिय कर अवैध शराब की तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  ताल पुलिस ने मुखबीर  सुचना पर विक्रम सिंह पिता शम्भुसिंह जाति सोंधिया राजपुत उम्र 35 साल निवासी दोलतपुरा से 06 पेटी देशी प्लेन शराब व 01 पेटी पाँवर स्ट्रांग 10,000 बीयर कुल 55.460 बल्क लीटर किमती 26,400 रुपये व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त की गई मोटरसायकल हिरो एच एफ डीलक्स रजि.क्र. एम पी 43 जेड पी 0244 किमती 80,000 रुपये की जप्त कर आरोपी विक्रमसिंह को गिरफ्तार किया गया व थाना ताल पर अपराध क्र 267/26 घारा 34(2) आब. अधि. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी विक्रम सिंह को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध शराब लाने ले जाने के सम्बन्ध मे पुछताछ की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी का नाम–
01. विक्रम सिंह पिता शम्भुसिंह जाति सोंधिया राजपुत उम्र 35 साल निवासी दोलतपुरा थाना ताल जिला रतलाम (म.प्र.)

आपराधिक रिकार्ड - आरोपी के विरुध्द पूर्व मे आबकारी एक्ट के 08 प्रकरण पंजीबद्द है।

बरामद/जप्त मश्रुका - 
01.देशी प्लेन शराब की 06 पेटी देशी व एक पेटी पाँवर स्ट्रांग 10000 बीयर कुल 55.460 बल्क लीटर किमती 26400 रुपये

02.मोटरसायकल हिरो एच एफ डीलक्स रजि.क्र. एम पी 43 जेड पी 0244 किमती 80000 रुपये

विशेष योगदान - निरी. स्वराज डाबी थाना प्रभारी, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर. 720 पवन, आर 328 शुभमसिंह आर 377 राहुल, आर 1003 मनीष का विशेष योगदान रहा।