Movie prime

पार्षद रणजीत टांक के निरतंर प्रयासों के चलते  गौपाल गौशाला कॉलोनी की विभिन्न सड़कों का होगा डामरीकरण

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन
 
 

रतलाम 22 जनवरी (इ खबर टुडे ) ।  वार्ड क्रमांक 16 स्थित गोपाल गौशाला कॉलोनी की विभिन्न सड़को के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, करण कैथवास, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।

    
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा नगर के नागरिकों का आशीर्वाद ही हमें नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करने की शक्ति प्रदान कर रहा है। गोपाल गौशाला कॉलोनी में 33.57 लाख की लागत से विभिन्न सड़कों का डामरीकरण किया जायेगा। कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। महापौर ने शहर में  किये गये विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग अभी तक 300 सौ करोड़ के विकास कार्य शहर में पूर्ण हो चुके है। ओर ये विकास इसी तरह से चलता रहेगा। आने वाले कुछ समय में रतलाम की जनता रतलाम को एक नये स्वरूप में देखेगी। 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर इतिहास रचा है जो प्रशंसनीय है, आगे भी ओर विकास कार्य किये जायेंगे।  निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा कि नागरिकों से किये वादे को निगम परिषद पुरी निष्ठा एवं लगन से पुरा कर रही है निरंतर विकास कार्यो से रतलाम अब बदला-बदला सा नजर आने लगा है। स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक ने दिया। 

स्वागत उद्बोधन देते हुए पार्षद रणजीत टांक ने बताया कि उक्त क्षेत्र में लम्बे समय से सड़क निर्माण का कार्य अटका हुआ था ,वही क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि स्वीकृत हुई डामरीकरण सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ बनाई जाएगी। जिससे क्षेत्र्र के लोगो को गंड्डो और धूल से निजात मिलेगी। वही पार्षद ने क्षेत्र में उद्यान में क्षेत्रीय लोगो हेतु व्यायाम के लिए लगाई मशीन ख़राब होने के कारण महापौर से नवीन मशीनों को स्थापित करने का आग्रह भी किया। वही पार्षद रणजीत टांक ने बताया कि अभी तक वार्ड क्रमांक 16 में लगभग 2 करोड़ के विकास कार्य हो चुके है। 

    
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल, प्रहलाद राठौर, ललीत मूणत, चन्दनमल पिरोदिया, आकाश खड़के सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।