Movie prime

तरुण जैन होंगे रतलाम शहर के नए एसडीएम, पांच राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

 

 

 

​रतलाम,18जून(इ खबर टुडे)। प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कार्यालय (स्थापना शाखा) जिला रतलाम द्वारा गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों के प्रभार में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया गया है।

​इस नए आदेश के तहत तरुण जैन (संयुक्त कलेक्टर) को अब अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), रतलाम शहर की कमान सौंपी गई है। वे इससे पहले सैलाना में अनुविभागीय अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

​इन अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है।

List

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
​कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक 309/स्थापना/2026 के अनुसार यह प्रशासनिक बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि भोपाल सामान्य प्रशासन विभाग, उज्जैन संभाग आयुक्त, पुलिस अधीक्षक (SP) रतलाम सहित सभी संबंधित तहसीलदारों और विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।