Movie prime

 जावरा शहर पुलिस को मिली सफलता : 2.80 लाख रुपये की MD ड्रग्स के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

 

रतलाम,23अगस्त(इ खबर टुडे)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत जावरा शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 28.46 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जब्त नशे की कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिससे कुल जब्त सामग्री (मशरूका) का मूल्य 3.60 लाख रुपये है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राकेश मेहरा की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने 20 अगस्त को रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित शुगर मिल ग्राउंड (अकेला हनुमान जी रोड) पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सादाब खान उर्फ 'मॉडल' को पकड़ा। उसके पास से एमडी ड्रग्स और बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद हुई।

​नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध क्रमांक 302/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड (PR) हासिल किया है। पूछताछ के आधार पर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े 4 अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस अवैध खरीद-फरोख्त के पूरे नेटवर्क और मुख्य सप्लायर का पता लगाने में जुटी है।

​ये आरोपी हुए गिरफ्तार:
​सादाब खान उर्फ मॉडल (28), निवासी- महावीर कॉलोनी, जावरा (मुख्य आरोपी)
​साबिर हुसैन उर्फ चाचा (56), निवासी- नाहर सैय्यद दरगाह के पास, मंदसौर
​शरीफ खान (34), निवासी- सुवासरा, जिला मंदसौर (हाल मुकाम- अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर)
​खालिद मंसूरी (40), निवासी- इंदिरा कॉलोनी, मंदसौर
​सोएब हुसैन (30), निवासी- नाहर सैय्यद दरगाह के पास, मंदसौर

​जब्त सामग्री:
एमडी ड्रग्स: 28.46 ग्राम (कीमत ₹2,80,000/-)
​वाहन: 01 काले रंग की होंडा शाइन बाइक (कीमत ₹80,000/-)
​कुल मशरूका: ₹3,60,000/
-

​इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई, उनि. राकेश मेहरा, सउनि सगीर खान, साइबर सेल रतलाम एवं पूरी जावरा शहर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।