प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रतलाम भाजपा के पांच मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त किये
Updated: May 23, 2025, 22:08 IST
रतलाम, 23 मई(इ खबर टुडे ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रतलाम जिले में शेष रहे पांच मंडलों में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।
रतलाम शहर विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में नंदकिशोर पंवार एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मण्डल में श्रीमती सोना शर्मा मंडल अध्यक्ष बनाई गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को प्रेषित पत्र में जिले के पांच मंडलों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की है।
इसमें रतलाम शहर के अलावा रतलाम ग्रामीण के नामली मण्डल में दिनेश जाट (पप्पू) एवं बांगरोद मण्डल में डॉ. फुलसिंह जाधव मण्डल अध्यक्ष बनाए गए है। इसी प्रकार आलोट विधानसभा के बड़ावदा मण्डल में लोकेश शर्मा मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए गए है।