Movie prime

 प्रदेश सरकार पांच लाख पेंशनरों पर कर रही है कुठाराघात

  पेंशनर्स करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
 
 

रतलाम,29 मई (इ खबर टुडे)। म.प्र. सरकार राज्य के पांच लाख पेंशनरों के प्रति तनिक भी संवेदनशील नहीं है। छठें वेतन आयोग के 32 माह तथा सातवें वेतन आयोग के 27 माह का एरियर पेंशनरों को दिये जाने का उच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना कर रही है। धारा 49 (6) 2000 समाप्त नहीं करना। स्वास्थ्य बीमा योजना में 4 प्रतिशत प्रिमीयम का अनुचित प्रावधान। समयावधि में डी.आर. नहीं देना आदि ज्वलंत मांगों को लेकर पेंशनर्स प्रदेश की तहसीलों ब्लाक जिला मुख्यालयों तथा भोपाल राजधानी में चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल ने किया है। 


पेंशनर्स संगठन की जिला बैठक में उप प्रांताध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने बताया कि प्रांतीय आव्हान पर प्रथम चरण में 10.6.26 को तहसील ब्लाक मुख्यालय पेंशनर्स धरना प्रदर्शन रैली पश्चात सी.एम. के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार को सौपेंगे। द्वितीय चरण में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन रैली के साथ सी.एम. - पी.एम. को ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से देंगे। इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ पेंशनरों की न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं किया तो तीसरे चरण में राजधानी भोपाल में जंगी धरना प्रदर्शन व रैली राज्य पेंशनर्स अपने हक के लिए ज्ञापन राज्यपाल को देंगे।


बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भट्ट, सचिव एम.एल. नगावत, रणजीतसिंह राठौर, आशा श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए आंदोलन को पुरजोर तरीके से सफल बनाने का आह्वïान किया। इस अवसर पर नवीन सदस्य महेश बंदवार, नरेन्द्रसिंह राठौर, पुरुषोत्तम त्रिवेदी का स्वागत सम्मान किया। पेंशनर्स संगठन द्वारा कार्यकारिणी के जिला प्रवक्ता प्रमोद व्होरा, वरिष्ठ पेंशनर्स कृष्णसिंह राठौर, पेंशनर आर.एल. मालवीय के पुत्र गौरव मालवीय के आकस्मिक निधन पर मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में अधिक संख्या में पेंशनर उपस्थित थे।