रतलाम में प्रशासनिक फेरबदल: एसपी अमित कुमार ने जारी किए पांच उपनिरीक्षकों के तबादला आदेश
रतलाम,01जून(इ खबर टुडे)। जिला पुलिस प्रशासन में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने तत्काल प्रभाव से जिले में पदस्थ पांच पुलिस उपनिरीक्षकों और कार्यवाहक उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण व नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए इन पुलिस अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
किसे कहाँ भेजा गया
उनि. विष्णुदयाल जोशी वर्तमान में चौकी प्रभारी खारवाकला के पद पर पदस्थ थे, जिन्हें अब चौकी प्रभारी बांगरोद बनाया गया है। उनि. विजय सिंह बामनिया थाना स्टेशन रोड से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सालाखेड़ी नियुक्त किया गया है। उनि. शिवेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी सरसी के पद से हटाकर अब थाना स्टेशन रोड में पदस्थ किया गया है। कार्यवाहक उनि. आय्यूब खान: थाना ताल से हटाकर इन्हें अब चौकी प्रभारी सरसी की अहम जिम्मेदारी दी गई है। कार्यवाहक उन. शिवाजी राव जगताप रक्षित केन्द्र (पुलिस लाइन) रतलाम से थाना सैलाना भेजा गया है।
कंट्रोल रूम को तत्काल रवानगी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक समेत सभी थाना प्रभारियों और शाखाओं को भेज दी गई है। कंट्रोल रूम प्रभारी को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल फोन पर सूचित कर उनकी नवीन पदस्थापना वाले थानों/चौकियों के लिए रवानगी सुनिश्चित कराएं।

