Movie prime

 वडोदरा यार्ड में ब्लॉक के कारण रतलाम मण्‍डल की कुछ ट्रेनें प्रभावित

 

 

रतलाम, 11 जुलाई(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वडोदरा यार्ड में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।


पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क  विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:


1.    तत्काल प्रभाव से 13 जुलाई 2026 तक वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19819 वडोदरा – कोटा एक्सप्रेस, छायापुरी रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा वडोदरा – छायापुरी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, तत्काल प्रभाव से 13 जुलाई 2026 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19820 कोटा – वडोदरा एक्सप्रेस, छायापुरी रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा छायापुरी – वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

2.    तत्काल प्रभाव से 13 जुलाई 2026 तक वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 69117 वडोदरा – दाहोद मेमू, छायापुरी रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा वडोदरा – छायापुरी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

3.    तत्काल प्रभाव से 13 जुलाई 2026 तक वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 69119 वडोदरा – दाहोद मेमू, छायापुरी रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा वडोदरा – छायापुरी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, तत्काल प्रभाव से 13 जुलाई 2026 तक दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्या 69120 दाहोद – वडोदरा मेमू, छायापुरी रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा छायापुरी – वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।