Movie prime

 खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण,रतलाम मंडल से गुजरने वाली  कुछ ट्रेनें प्रभावित

 

 

रतलाम, 25 अगस्त(इ खबर टुडे) । पूर्व तटीय रेलवे के खुर्दा रोड मंडल में पुरी रेलवे  स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 एवं 6  पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—

1. 25 अगस्त, 01, 08, 15, 22, 29 सितंबर एवं 06, 13 अक्टूबर 2026 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मालतीपाटपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।

2. 27 अगस्त, 03, 10, 17, 24 सितंबर तथा 01, 08 एवं 15 अक्टूबर 2026  को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी–इंदौर एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

3. 27 अगस्त, 03, 10, 17, 24 सितंबर तथा 01, 08 एवं 15 अक्टूबर 2026 को वलसाड से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड–पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मालतीपाटपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।

4. 30 अगस्त, 06, 13, 20, 27 सितंबर तथा 04, 11 एवं 18 अक्टूबर 2026 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी–वलसाड एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं।