अजमेर मंडल में डी-स्ट्रेसिंग कार्य के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त और कुछ रीशड्यूल
रतलाम, 20 नवंबर(इ खबर टुडे)। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के राणा प्रतापनगर–घोसुंडा एवं बेरछा–उदयपुर सिटी रेलखंड में रेल पटरियों के डी-स्ट्रेसिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, रेगुलेट तथा रीशड्यूल किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :
शॉर्ट टर्मिनेट/ शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
1. तत्काल प्रभाव से 18 दिसंबर 2026 तक जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20993 जयपुर–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस राणा प्रतापनगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा राणा प्रतापनगर–उदयपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
2. तत्काल प्रभाव से 28 दिसंबर 2026 तक मंदसौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 59835 मंदसौर–राणा प्रतापनगर पैसेंजर मावली जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मावली जंक्शन–राणा प्रतापनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
3. तत्काल प्रभाव से 28 दिसंबर 2026 तक राणा प्रतापनगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 59836 राणा प्रतापनगर–मंदसौर मावली स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा राणा प्रतापनगर–मावली के मध्य निरस्त रहेगी।
रीशड्यूल ट्रेनें
1. तत्काल प्रभाव से 28 दिसंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली ट्रेन संख्या 69244 चित्तौड़गढ़ –असारवा मेमू चित्तौड़गढ़ स्टेशन से 40 मिनट रीशेड्यूल होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

