फरीदाबाद स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रतलाम रेल मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित
रतलाम, 30 अगस्त(इ खबर टुडे)। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के हज़रत निज़ामुद्दीन-पलवल रेल खंड पर फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 एवं 3 पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों का ठहराव अस्थाई रूप से निरस्त किया गया है:
1. 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
2. 31 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक लक्ष्मीबाई नगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस।
3. 31 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक लक्ष्मीबाई नगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14317 लक्ष्मीबाई नगर–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस।
4. 01 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19326 अमृतसर–इंदौर एक्सप्रेस
5. 01 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन संख्या 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ।
6. 01 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–डॉ. अंबेडकर नगर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
7. 01 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन संख्या 22918 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस
8. 01 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक उना हिमाचल से चलने वाली ट्रेन संख्या 19308 उना हिमाचल–इंदौर एक्सप्रेस
उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

