Movie prime

 डोल ग्यारस व अनंत चर्तुदशी पशु वध करना, मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा

 
 

रतलाम 1 सितम्बर(इ खबर टुडे)। मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 3 सितम्बर बुधवार को डोल ग्यारस व  6 सितम्बर को अनंत चर्तुदशी पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गौश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है।

निगम आयुक्त अनिल भाना ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन गौश्त विक्रय करते पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।