Movie prime

रतलाम / चैन स्नेचिंग गिरोह का खुलासा : चार महिलाओ सहित छह ने दिया था वारदात को अंजाम, नाबालिग भी शामिल  

 
 

रतलाम, 14 मार्च (इ खबर टुडे)। शहर के मुख्य बाज़ार में बीते दिन दशामाता पूजन के दौरान चैन स्नेचिंग की वारदात में पुलिस को चौबीस घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी सहित इंदौर और महाराष्ट्र की चार शातिर महिलाओ को पकड़कर उनके पास से चोरी हुआ माल जब्त किया है। वारदात में एक नाबालिग बालिका भी शामिल है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों की पूछताछ करने में जुटी है। 

शहर के माणक चौक थाना में प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद घनघोरिया ने बताया की हरदेव लाला की पीपली पर शुक्रवार सुबह दशामाता पूजन करने आई 74 वर्षीय महिला सावित्री देवी का अचानक गले से 3 तोला चैन गायब हो गई और पेंडल निचे गिर गया। महिला ने शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी। वारदात की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई।

गिरोह का पर्दाफाश 
माणकचौक थाना प्रभारी पतिराम डावरे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई। टीम ने मुखबिर सुचना और सीसीटीवी कैमरों के खंगालने के बाद धामनोद (धार) से आरोपी कमल पिता देवीसिंह राजोरिया जाति चर्मकार 42 वर्षीय निवासी हातोद जिला इंदौर, अलक पति सन्नी हटकली 35 वर्षीय निवासी गेदालाल मील जल गांव महाराष्ट्र हाल मुकाम परदेशीपुरा इन्दौर, जयश्री पति अनिल मनोहर सोनाने 30 वर्षीय निवासी शेगाव तालुका / तहसील शेगाव जिला बुल्ठाना महाराष्ट्र हाल मुकान पचशील नगर रल्वे स्टेशन के पास परदेशीपुरा इंदौर, शुष्ना पति विनायक हताग्ले 27 वर्षीय निवासी जिला जलगाव महाराष्ट्र, हाल मुकाम मालवा मील परदेशीपुरा इदौर,  पुजा पति एनेश सक्ते 27 वर्षीय निवासी परदेशीपुरा पाटनीपुरा इंदौर के साथ एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को गिरफ्तार करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपियों से एक सोने की चेन जिसका वजन करीब 30.580 ग्राम सहित वारदात में उपयोग की गई आर्टीगा कार क्रमांक MP09AR0301 को जब्त किया। 

पुराने रिकार्ड खंगालेगी 
गिरोह भीड़ भाड़ वाली जगह को अपना निशाना बनाते थे। हरदेवलाला की पीपली पर महिलाओ की भीड़ देख गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वारदात करने के तुरंत बाद पिले रंग की टेक्सी प्लेट नंबर की कार से शहर के बाहर निकलकर अपने मुकाम पर पहुंच जाते। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के पुराने रिकार्ड अन्य जिलों से खंगालने में जुटी हुई है। 

पुरुस्कृत होंगे पुलिसकर्मी  
श्री घनघोरिया ने बताया कि माणक चौक थाना पुलिस ने तत्पर्ता दीखते हुए चैन स्नेचिंग की वारदात के चौबीस घंटे के भीतर गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने की पुलिस और गठित टीम ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गिरोह का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियो को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है। 

police

गिरोह के आरोपियों गिरफ्तार करने में निरी. पतिराम डावरे, उनि राकेश मेहरा, प्रआर 665 सुधीरसिंह राठौर, प्रआर 653 राजसिंह, प्रआर. 641 विकास बोरासी आर 19 अविनाश, मिश्रा, म.आर. 794 वर्षा कैथवास, मआर वर्षा पाटीदार आर 68 चन्दरसिंह माकों, आर. 267 महेन्द्र, आर 828 सदीप शर्मा, म.आर 1110 प्रवीणा सोलकी मार 60 मेघा राणा, सायबर सेल टीम निरी अमित कोरी उनि जीवन बारीया उनि राजा तिवारी प्रआर मनमोहन शर्मा, प्रआर लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्रआर हेमन्तसिंह, आर. मयक व्यास, आर. विपुल भावसार एव थाना धामनोद जिला धार से उनि राहुल चौहान, उनि. दिपीका बामनिया, आर. रविन्द्र सोलकी की सराहनीय भूमिका और प्रआर. 877 राजेश मईडा आर. 1035 हेमन्त यादव, आर 951 प्रवीण सिंह, आर जीवन विश्वकर्मा, आर. महेश मईडा, आर. पकज पवार की विशेष भुमीका रही।