Movie prime

 रतलाम / पिछले चौबीस घंटे के भीतर जिले में अलग - अलग कारणों से छह लोगो की मौत, पुलिस जांच में जुटी 

 नाबालिग को सीने में दर्द से हुई मौत 
 
 

रतलाम, 03 मार्च (इ खबर टुडे)। जिले में पिछले चौबीस घंटे के भीतर सोमवार को अलग - अलग थाना क्षैत्र के अंदर अलग - अलग घटनाओ के कारण छह लोगो की मौत का मामला सामने आया है। जिसमे सीने में दर्द, फांसी लगाना, जहरीला पदार्थ का सेवन, खाल में गिरना सहित दो की सड़क दुर्घटना में आई चोट के कारण मौत हो गई। पुलिस सभी मामले में बीएनएस 194 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। 

पुलिस से प्राप्त डेली रिपोर्ट के अनुसार नामली थाना क्षैत्र अंतर्गत शिवराजसिह पिता कुवेरसिह गौड 17 वर्षीय निवासी पिपलीचौक को सोमवार सुबह अचानक पीठ व सिने में दर्द होने लगा। परिजन तुरंत ईलाज के लिए नजदीक के हॉस्पिटल ले गए, जहा से उसे मेडिकल रेफर कर दिया। इलाज के दोरान शिवराज सिंह की मृत्यु हो गयी। 

दूसरा मामला बिलपांक थाना क्षैत्र अंतर्गत फांसी लगाकर आत्महत्या करने का है। भरत पिता रुघनाथ बारग्यामा जाति भील 30 वर्षीय निवासी ग्राम झर ने सोमवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते बीच जंगल में पेड पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निचे उतारकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा। 

तीसरा मामला पिपलोदा थाना क्षैत्र अंतर्गत 20 वर्षीय युवक रोहित पिता पुनमचन्द चन्द्रवंशी बागरी निवासी सादलपुरा थाना पिपलौदा ने अपने घर के अंदर अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद शहर के मेडिकल कॉलेज लेकर आये, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

चौथा मामला रावटी थाना अंतर्गत कन्हैयालाल पिता मालजी गरवाल 48 वर्षीय निवासी ग्राम हरथल थाना रावटी का है। कन्हैयालाल सोमवार शाम को खेत से घर लौटते समय खाल के रास्ते पर पैर फिसल गया और निचे बने पानी कुंड में जा गिरा। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया। 

पांचवा एवं छठा मामला शहर के दीनदयाल नगर और औद्योगिक थाना क्षैत्र अंतर्गत दुर्घटना से हुई मौत का है। दयाराम पिता घिसा डामर 60 वर्षीय निवासी कचनारिया थाना राजोद तहसील सरदारपुर जिला धार का बदनावर के ग्राम सेमलखेड़ा में किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगो ने घायल को नजदीक के हॉस्पिटल ले गए, जहा से घायल को रतलाम के मेडिकल कॉलेज रेफर किया। डॉक्टर ने जांच के उपरान्त दयाराम को मृत घोषित कर दिया। 

इसी तरह संतोष पिता नन्दु भाभर 30 वर्षीय सोमवार दोपहर को शिवगढ रोड स्थित ग्राम बिबड़ौद के पास खदान जाने वाले रास्ते के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे संतोष गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहा डॉक्टर ने जांच के बाद संतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सभी मामलो में बीएनएस की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है।