Movie prime
 रतलाम / पिछले चौबीस घंटे में जिले में छह की मौत, तीन की मौत वाहन दुर्घटना से हुई 
 
 

रतलाम,01 दिसंबर (इ खबर टुडे)। जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर अलग-अलग घटनाओं के कारण चार थाना क्षेत्रो में छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से तीन मामले वाहन दुर्घटना, दो मामले आत्महत्या और एक घटना तालाब में डूबने की है। पुलिस ने सभी मामलों पर बीएनएस की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सैलाना थाना क्षैत्र अंतर्गत आठ दिन पूर्व 22 नवम्बर को संतोष पिता रमेश नट 38 वर्षीय निवासी ग्राम बोदिन अपने घर निकला और ग्राम अडवानिया में वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज के बाद इंदौर के एम वाय एच अस्पताल में रेफर किया गया था, जहा रविवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

इसी प्रकार पिपलोदा थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम बाराखेडा के पास समरथ पिता तुलसीराम मीणा 25 वर्षीय निवासी पडाव अजन्दा सालमगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान शनिवार शाम को वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया जिसे नजदीक के अस्पताल के बाद गीतादेवी अस्पताल रतलाम में भर्ती किया, जहा उपचार के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

तीसरी घटना भी पिपलोदा थाना क्षैत्र अंतर्गत जावरा पिपलौदा रोड़ शराब दुकान के पास ग्राम बाराखेड़ा में शनिवार शाम को दशरथ पिता गोवर्धन सेन जाति नाई 21 वर्षीय निवासी ग्राम आक्या गेहलोत चौमेला जिला झालावाड (राज.) हालमुकाम उन्हेल नागेश्वर तेज गति वाहन की टक्कर से घायल हो गया। गंभीर घायल को लोगो की सहायता से सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती किया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

दो ने की आत्महत्या 
बाजना थाना क्षैत्र अंतर्गत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका निवासी ग्राम मानपुरा ने बिस दिन पूर्व अज्ञात कारणों के चलते जहरिला पदार्थ के सेवन कर लिया जिसे नजदीक के अस्पताल के बाद जायडस अस्पताल दाहोद गुजरात रेफर कर इलाज किया जा रहा था। पांच दिन इलाज चलने बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को प्रकरण दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। 

पिपलोदा थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम उपरवाडा में रविवार को सुबह राहुल पिता किशोरलाल पाटीदार 32 वर्षीय ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुट गई है।

वही, छठा मामला सरवन थाना अंतर्गत भुली बाई पति भुरा जाति मईडा उम्र 33 साल निवासी ग्राम राधाकुआ रविवार को महेन्द्र सिंह चरपोटा के खेत पर बने तालाब में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।