अजमेर मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित
रतलाम, 07 अगस्त(इ खबर टुडे)। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर चंदेरिया रेल खंड पर स्थित झरवासा, बान्दनवाडा और सिंघावल स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट तथा परिवर्तित मार्ग से चलेगीं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :
निरस्त ट्रेनें
1. 04 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर –इंदौर निरस्त रहेगी।
2. 04 अक्टूबर 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14802 इंदौर–जोधपुर निरस्त रहेगी।
3. 04 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक मदर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19605 मदर जंक्शन–उदयपुर सिटी निरस्त रहेगी।
4. 03 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर सिटी–मदार निरस्त रहेगी।
5. 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर तथा 02 अक्टूबर 2026 एवं 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 12991 उदयपुर सिटी–जयपुर निरस्त रहेगी।
6. 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर तथा 02 अक्टूबर 2026 एवं 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12992 जयपुर उदयपुर सिटी निरस्त रहेगी।
7. 05 अक्टूबर एवं 08 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 19609 उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश निरस्त रहेगी।
8. 06 अक्टूबर एवं 09 अक्टूबर 2026 तक योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन संख्या 19610 योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी निरस्त रहेगी।
9. 04 अक्टूबर 2026 उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 22985 उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रोहिल्ला निरस्त रहेगी।
10. 04 अक्टूबर 2026 दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली ट्रेन संख्या 22986 दिल्ली सराय रोहिल्ला–उदयपुर सिटी निरस्त रहेगी।
11. 14, 21 एवं 28 सितंबर 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी–अजमेर निरस्त रहेगी।
12. 17, 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2026 को अजमेर से चलने वाली ट्रेन संख्या 08612 अजमेर–सांतरागाछी निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
1. 07 अक्टूबर 2026 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 09723 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर–अजमेर–आबूरोड–पालनपुर साबरमती– वडोदरा चलेगी, इस ट्रेन का परिवर्तित मार्ग पर ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर एवं साबरमती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
2. 16 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर–इंदौर परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़–अजमेर–जयपुर–सवाई माधोपुर–रतलाम चलेगी, इस ट्रेन का परिवर्तित मार्ग पर किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा एवं रतलाम स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
3. 17, 19, 22, 24, 26, 29 सितंबर तथा 01, 03 एवं 06 अक्टूबर 2026 अजमेर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12996 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर–आबूरोड–पालनपुर–साबरमती–वडोदरा चलेगी, इस ट्रेन का परिवर्तित मार्ग पर ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर एवं साबरमती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें
1. 10 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर सिटी–मदार एक्सप्रेस अजमेर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।
2. 10 सितंबर, 12 से 14 सितंबर, 16 सितंबर, 17 सितंबर, 19 से 21 सितंबर, 23 सितंबर, 24 सितंबर, 26 से 28 सितंबर, 30 सितंबर, 01 अक्टूबर एवं 03 अक्टूबर, 2026 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12992 जयपुर–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस राणा प्रताप नगर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी ।
कुछ ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से हटाए जाएंगे
1. 08 अक्टूबर, 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर सिटी–मदार एक्सप्रेस यह ट्रेन झरवासा एवं बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
2. 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2026 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19711 जयपुर–भोपाल एक्सप्रेस का बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
3. 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2026 को भोपाल से चलने वाली ट्रेन संख्या 19712 भोपाल - जयपुर एक्सप्रेस बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

