Movie prime

नई दिल्ली एवं हज़रत निज़ामुद्दीन क्षेत्र में भारी यातायात के चलते कई ट्रेनें निरस्त एवं रीशिड्यूल

 

रतलाम, 09 अक्टूबर (इ खबर टुडे)।  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एवं हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को संभावित भारी सड़क यातायात जाम को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से संचालित होने वाली एवं गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं रीशिड्यूल करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार
है।

निरस्त ट्रेनें
1. 09 अक्टूबर 2026 को डॉ. आम्बेडकर नगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20155 डॉ. आम्बेडकर नगर–नई दिल्ली निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 10
अक्टूबर 2026 नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली– डॉ. आम्बेडकर नगर निरस्त रहेगी।


2. 09 अक्टूबर 2026 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09309 इंदौर–हज़रत निज़ामुद्दीन निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 10 अक्टूबर 2026 को
हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन– इंदौर निरस्त रहेगी।


3. 09 अक्टूबर 2026 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12415 इंदौर–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 10 अक्टूबर
2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली– इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।


4. 09 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12247 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन युवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 10 अक्टूबर 2026 हज़रत निज़ामुद्दीन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12248 हज़रत निज़ामुद्दीन– बांद्रा टर्मिनस युवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

रीशिड्यूल ट्रेनें
1. 09 अक्टूबर 2026 को मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को 05 घंटे रीशिड्यूल
किया जाएगा।

2. 09 अक्टूबर 2026 को मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
को 05 घंटे रीशिड्यूल किया जाएगा।

ट्रेन के ठहराव, संरचना एवं समय-सारणी की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।