Movie prime

रतलाम / मथुरी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 

 
 

रतलाम, 26 मार्च (इ खबर टुडे)। रतलाम के समीप स्थित मथुरी तालाब में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही माणकचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

माणकचौक थाना प्रभारी पतिराम डावरे के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।