Movie prime

 

“SYSITS, रतलाम में पहली बार आयोजित TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन”

 

रतलाम, 31 अक्टूबर(इ खबर टुडे)।  श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम में पहली बार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया । 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आयोजित इस भर्ती अभियान में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया । भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें SYSITS, रतलाम के सात विद्यार्थी शामिल हैं । यह आयोजन रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में रोजगार पाने का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा ।


        

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत BPS – Back Office Operations (Data Processing Transactions) पद के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई । इसमें TCS की भर्ती टीम के आठ प्रतिनिधियों ने सहभागिता की इस टीम में HR प्रतिनिधि श्रीमती महिमा भदौरिया, श्री निहाल वालेचा, सुश्री आयुषी भार्गव एवं श्री प्रांजल कल्याणे तथा पैनल सदस्य के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक श्री उचित पटेल, श्री सावन कुमार शर्मा, श्री गौरव शर्मा एवं श्री धर्मवीर सिंह शामिल रहे।
    


SYSITS, रतलाम के चयनित विद्यार्थी
SYSITS, रतलाम से चयनित विद्यार्थियों में जिया बैरागी, ईशा कटारिया, पीयूष राणा, नाज़नीन खान, सोनल तंवर, भोलेश्वर बैरागी एवं माहिर खान शेरानी शामिल हैं । अन्य महाविद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों में शासकीय गर्ल्स कॉलेज, रतलाम की मितिशा मीणा; शासकीय भगत सिंह कॉलेज, जावरा के अनवर हुसैन; अरिहंत कॉलेज, रतलाम के प्रथम राव, दिव्यांश सिंह एवं वेदांशी गेहलोत; तथा शासकीय पी.जी. आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, रतलाम की प्रभा सोलंकी शामिल हैं। इंदौर के महाविद्यालयों से गौतम थड़ा एवं कमलेश प्रजापत का भी चयन हुआ। इस प्रकार SYSITS सहित रतलाम, जावरा एवं इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 15 विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की।
    

संस्थान के नेतृत्व एवं T&P Cell की सक्रिय पहल
रतलाम में पहली बार TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन संस्थान के नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग और प्रो. बलविंदर सिंह गुरदत्ता, समन्वयक, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (T&P) Cell की सक्रिय पहल एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम रहा । संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से इस महत्वपूर्ण पहल को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए गए। वहीं, डीन एकेडमिक्स प्रो. गोविंद झंवर ने शैक्षणिक गतिविधियों और रोजगारोन्मुख पहलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया ।

        
इस भर्ती अभियान को सफल बनाने में प्रो. बलविंदर सिंह गुरदत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही । उन्होंने TCS के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने, भर्ती अभियान से संबंधित संवाद बनाए रखने, विद्यार्थियों तक अवसर की जानकारी पहुँचाने, पंजीकरण के लिए उन्हें प्रेरित करने तथा प्रचार-प्रसार एवं नियमित फॉलो-अप के लिए सक्रिय प्रयास किए साथ ही, T&P Cell ने रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों तक भर्ती अभियान की जानकारी पहुँचाकर अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों को भी इस अवसर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इन समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप SYSITS के सात विद्यार्थियों सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 15 विद्यार्थियों का चयन संभव हुआ ।
        
इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए सहसंचालक श्री उमेश शर्मा एवं सहसंचालक श्री वरदान शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए T&P Cell को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय एवं निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने संस्थान के प्राध्यापकों, विभिन्न समितियों तथा SYSITS परिवार के सभी सदस्यों के योगदान की भी सराहना की और इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया यह आयोजन उद्योग जगत के साथ संस्थान के समन्वय को सुदृढ़ करने, विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उनके करियर निर्माण को प्रोत्साहित करने के प्रति SYSITS की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है ।
        
यह पहल छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़े कॉर्पोरेट अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रोजगार के अवसर केवल महानगरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रतिभा और योग्यता के आधार पर छोटे शहरों के विद्यार्थी भी प्रतिष्ठित कंपनियों में अपना करियर बना सकते हैं । SYSITS का संकल्प है—केवल डिग्री नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का करियर निर्माण; शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से सशक्त भविष्य की ओर रही है । यह जानकारी सहसंचालक श्री उमेश शर्मा द्वारा जारी की गई ।