सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में शाला प्रबंधन समिति का गठन, विजय मीणा अध्यक्ष और कमल पाटीदार उपाध्यक्ष चुने गए
रतलाम, 27 जुलाई (इ खबर टुडे)। स्थानीय सांदीपनि विद्यालय विनोबा में शासन के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। गठन प्रक्रिया में अभिभावक सदस्यों में से विजय मीणा को समिति का अध्यक्ष तथा कमल पाटीदार को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
संस्था प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति की सचिव संध्या बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समिति में विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों एवं अन्य वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
इन्हें मिली समिति में जिम्मेदारी
अभिभावक प्रतिनिधि (सदस्य) रशेष राठौड़, संजय कसेरा, दीप्ति जैन, सिकंदर पटेल, राजेंद्र सिंह राठौर, लोकेश कुमार आदि पालकगण सदस्य के रूप में चुने गए। नामांकित सदस्य उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, जिला शिक्षा कार्यालय प्रतिनिधि जितेंद्र जोशी, भावना रावत, कविता वर्मा, पिंकी सोलंकी एवं सरिता राजपुरोहित को नामांकित किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंह बिष्ट एवं संजय पांडे को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन सीमा चौहान द्वारा व्यक्त किया गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

