Movie prime

रतलाम / सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति का शुभारंभ 26 मार्च से, न्यूनतम दरों पर होंगी NABL प्रमाणित जाँचें

 
 

रतलाम,23 मार्च (इ खबर टुडे)। शहर के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और जनहितैषी पहल होने जा रही है। सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति द्वारा आगामी 26 मार्च 2026, गुरुवार से रियायती दरों पर पैथोलॉजी जाँच सेवाओं का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। जाँच सेवाओं का ​प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में उद्घाटन होगा। 

​समिति के इस सेवा प्रकल्प का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे गणमान्य प्रदीप उपाध्याय (जिला अध्यक्ष, भाजपा)​ प्रहलाद पटेल महापौर, रतलाम शहर मनोहरजी पोरवाल वरिष्ट समाजसेवी अतिथियों के सानिध्य में संपन्न होगा। 

​NABL प्रमाणित जाँचें अब बजट में
​समिति का मुख्य उद्देश्य आमजन को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। यहाँ होने वाली रक्त और मूत्र की सभी जाँचें NABL प्रमाणित होंगी, जिनकी रिपोर्ट बड़ौदा, अहमदाबाद, इंदौर और मुंबई जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों में भी मान्य होगी। इससे गंभीर मरीजों को अन्य शहरों में दोबारा जाँच कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

स्थान और संपर्क
​यह सेवा केंद्र डॉ. हरिओम तिवारी मेडिकल हॉल, 80 धानमंडी, रानीजी के मंदिर के सामने, रतलाम पर संचालित होगा। समिति के अध्यक्ष अरविन्द सेवान्या और हितेन्द्र तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस सामाजिक पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9630401104 या 9300889186 पर संपर्क किया जा सकता है।