मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम एवं अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित
** 14 मई तक किया विस्तारित
रतलाम 28 अप्रैल (इ खबर टुडे) । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से गुजरने वाली मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम एवं अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किये गये है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे बढ़ाये गये हैं जिसका विवरण निम्नानुसार हैः
1. ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम स्पेशल 13 मई, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 14 मई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
2. ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल 13 मई, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल 15 मई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09075, एवं 09447 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 29.04.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

