जावरा एसडीएम द्वारा बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरण अन्तर्गत हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की गई
अभियान के तहत 30 मार्च 2026 तक दर्ज बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित मामलों का निराकरण 31 मई 2026 तक करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्व अधिकारियों को समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण कर हितग्राहियों को संशोधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। रतलाम जिले में राजस्व न्यायालयों में विशेष अभियान के तहत सुनवाई एवं आदेश की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
मुख्यमंत्री जी के अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा राजस्व अधिकारियों की बैठक में 31 मई 2026 तक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशानुसार जिले मे राजस्व अधिकारियों द्वारा ई- गवर्नेस अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का आनलाईन त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को समय पर संशोधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आज जावरा एसडीएम श्री सुनील जयसवाल द्वारा बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरणों के आदेशों के अमल उपरांत हितग्राहियों को संशोधित नकलें प्रदान की गईं।

