राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया
Updated: Mar 13, 2026, 20:40 IST
रतलाम 13 मार्च ( इ खबर टुडे ) जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
जावरा क्षेत्र में सिद्धि विनायक भारत गैस एजेंसी एवं वर्धमान गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया । धामनोद में कुलदीप इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। आलोट क्षेत्र में एसडीएम आलोट रचना शर्मा द्वारा बीपीसी दक्षिणेश्वरी गैस एजेंसी एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया ।
रतलाम शहर मे एसडीएम आर्ची हरित द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं वितरको को शासन के निर्देशानुसार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये ।
उपलब्ध स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग अनुसार उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने तथा आवश्यक स्टॉक बनाए रखने के निर्देश वितरकों को दिए गये ।

