NEET-UG री-नीट: रतलाम के ‘अभ्यास’ संस्थान ने लहराया सफलता का परचम, विशेष टेस्ट सीरीज का एलान
रतलाम,13 मई (इ खबर टुडे)। NEET-UG परीक्षा को लेकर आए हालिया फैसलों के बीच विद्यार्थियों के असमंजस को दूर करने और उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने के लिए शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट’ ने एक बड़ी पहल की है। संस्थान ने री-नीट की संभावनाओं को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ और 'पर्सनलाइज्ड गाइडेंस प्रोग्राम' लॉन्च करने की घोषणा की है।
विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक दबाव को कम करने के लिए संस्थान ने एक भावनात्मक संदेश जारी कर इसे 'स्वर्णिम अवसर' बताया है। संस्थान के अनुसार, यह समय घबराने का नहीं बल्कि पिछली कमियों को सुधार कर पहले से बेहतर स्कोर हासिल करने का है। टीम अभ्यास ने स्पष्ट किया है कि संस्थान का हर शिक्षक एक अभिभावक की तरह विद्यार्थियों के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय में खड़ा है।
‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’: सफलता का नया रोडमैप
री-नीट के लिए तैयार की गई इस विशेष टेस्ट सीरीज को विशेषज्ञों ने पूरी तरह NCERT के नवीनतम सिलेबस और री-नीट के संभावित पैटर्न पर आधारित किया है। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्न हैं।
सटीक विश्लेषण: हर टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पुरानी गलतियों को पहचान सकेंगे।
टाइम मैनेजमेंट: OMR भरने की प्रैक्टिस और समय प्रबंधन के लिए विशेष सत्र।
प्रोग्रेस रिपोर्ट: विद्यार्थियों को विस्तृत रैंकिंग और प्रदर्शन विश्लेषण दिया जाएगा ताकि वे अपनी प्रगति को ट्रैक कर सकें।
तीन स्तंभों पर आधारित नई रणनीति
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने विद्यार्थियों की तैयारी के लिए तीन प्रमुख बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाई है, जिसमें कठिन विषयों को दोबारा स्पष्ट करने के लिए विशेष सत्र। विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत शंका समाधान। आगामी कुछ दिनों में संस्थान एक विस्तृत टाइम-टेबल और रणनीतिक अध्ययन योजना जारी करेगा।
अभिभावकों से अपील सकारात्मकता का संचार करें
संस्थान ने अभिभावकों से भी विशेष अपील की है कि वे इस नाजुक समय में बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और घर में सकारात्मक वातावरण रखें। टीम अभ्यास ने विश्वास दिलाया है कि वे हर विद्यार्थी को मानसिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
"संघर्ष जितना बड़ा होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी। हम विद्यार्थियों के हर कदम पर उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।"
— टीम अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, रतलाम

