Movie prime

रतलाम / बाबा रामदेव जन्मोत्सव को लेकर गोशाला रोड स्थित  मंदिर पर भादवी बीज  की तैयारी ही पूर्ण , होंगे कई धार्मिक  आयोजन 

 

रतलाम, 12 सितंबर(इ खबर टुडे)। बाबा रामदेव जन्मोत्सव भादवी बीज के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से जुड़े विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कर्म में रविवार को गोशाला रोड स्थित भांभी मोहल्ले में स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।  

समिति अध्यक्ष दिनेश परिहार से मिली जानकारी के अनुसार  कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:00 बजे आरती से होगी। इसके बाद सुबह 8:00 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे ध्वज पूजन एवं बाबा की निशान यात्रा निकाली जाएगी। वहीं प्रातः 10:00 बजे बाबा का भव्य चल समारोह निकाला जायेगा ।

इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे आरती होगी। शाम को रात्रि 7:45 बजे विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन रात्रि 9:00 बजे बाबा रामदेव जन्मोत्सव की कथा के साथ होगा।

जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में उत्साह  काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वही मंदिर पर कुछ दिन पूर्व से ही आगामी कार्यक्रम  को लेकर  रंगाई पुताई ,विशेष लाइट की सजावट शुरू हो गई थी। वही आज क्षेत्रीय पार्षद द्वारा मंदिर के आसपास विशेष सफाई और पेड़ो की छटाई का कार्य करवाया गया। वही आज रात्रि में समिति द्वारा कल निकाले जाने वाली सोभा यात्रा मार्ग का अवलोकन भी किया गया है। 

ram dev mandir ratlam

रतलाम शहर की तमाम बड़ी खबरों से सीधे जुड़ने के लिए अभी दी गई लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे और इ खबर टुडे के इंस्टा पेज से जुड़े 

 Click on https://www.instagram.com/ekhabartodaycom