Movie prime

 रतलाम पुलिस की कार्रवाई: प्रतिबंधित ई-सिगरेट जप्त, आरोपी पर मामला दर्ज

 
 

रतलाम, 08 अप्रैल (इ खबर टुडे)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाहरपुरा स्थित श्रीराम पान भंडार पर छापेमारी की। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी जय कुमार कवलानी (31) से अवैध रूप से संग्रहित और बिक्री के लिए रखी गई 23 पैकेट प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत 27,600 है। आरोपी के पास से कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिल पाया।

यह मामला इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत आरोपी के खिलाफ धारा 4/7 और 5/8 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई है। 

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश गडरिया, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, प्रधान आरक्षक राजेश मईड़ा, आरक्षक अविनाश मिश्रा सहित थाना माणकचौक पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।