Movie prime

Ratlam News: डिप्टी सीटीआई अनिल हुए सस्पेंड, स्लीपर कोच में बर्थ देने 200 रुपए की मांगी थी रिश्वत 

 

Ratlam News: वलसाड़ में रिश्वत लेते पकड़े गए रतलाम के डिप्टी चीफ टिकट इंस्पेक्टर अनिल कौशल को वाणिज्य विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। उसका सस्पेंशन 28 अगस्त से ही माना जाएगा। उसी दिन एंटी करप्शन ब्यूरो ने अनिल कौशल को डिकॉय के माध्यम से 12926 पश्चिम एक्सप्रेस के एस-2 कोच में ट्रैप किया था।

बाद में प्रकरण दर्ज करके कोर्ट में पेश किया था, जहां से कौशल को जेल भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि अब सोमवार को कोर्ट खुलने पर कौशल जमानत अर्जी लगाएगा। उधर पश्चिम रेलवे मुंबई हेडक्वार्टर द्वारा मांगे जाने पर मंडल रेल प्रबंधक ने डिप्टी सीटीआई का पूरा सर्विस रिकॉर्ड भेज दिया है। संभावना है कि अनिल पर रेलवे सख्त एक्शन ले सकता है क्योंकि इस प्रकरण से रेलवे की साख खराब हुई है। बता दें कि अनिल का आरएसी बर्थ कन्फर्म करने के लिए रुपए मांगने का एक वीडियो जुलाई में भी वायरल हुआ था।

यह है मामला

शिकायत मिलने के बाद 28 अगस्त की सुबह वलसाड एसीबी ने डिप्टी सीटीआई को ट्रैप किया था। इसके लिए एक यात्री को जनरल टिकट लेकर सूरत स्टेशन से स्लीपर कोच में बैठाया। चेकिंग करते हुए डिप्टी सीटीआई अनिल कौशल ने यात्री को स्लीपर में बर्थ देने के लिए 200 रुपए मांगे। जनरल टिकट पर कोच और बर्थ नंबर भी लिखा। इसके बाद जैसे ही यात्री ने 200 रुपए डिप्टी सीटीआई को दिए पहले से तैयार खड़ी एसीबी की टीम ने दबोच लिया।