Movie prime

Ratlam News: सीएम कल रतलाम जिले को देंगे बड़ी सौगात, कुंडाल में करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

 

Ratlam News: रतलाम जिले को कल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बड़ी सौगात देंगे। जिले के कुंडाल गांव में कल मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पर पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अगस्त को जिले के कुंडाल गांव में आएंगे। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के गांव कुंडाल में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे विकास कायों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम का विधायक डामर के गांव में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री के लिए यहां हेलिपेड बनाया गया है। आयोजन में मंच पर मंत्री चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक डामर के साथ जिले के भाजपा विधायक, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, रतलाम-झाबुआ सांसद अनिता नागरसिंह चौहान, मंदसौर-नीमच सांसद सुधीर गुप्ता, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक प्रतिनिधि धनालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल रहेंगे। 

इसके अलावा भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष फूलसिंह जाधव, धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, चंद्रशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, शबरी मंडल अध्यक्ष संजय पाटीदार लगातार बैठक कर रहे हैं। ये भी मंच पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण के साथ रतलाम जिले को भी बड़ी सौगात दे सकते हैं। रतलाम के साथ सीएम मंदसौर और नीमच जिले के लोगों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।