रतलाम आबकारी विभाग का अवैध शराब विक्रेताओं पर शिकंजा, 3 प्रकरण दर्ज; 5 हजार की मदिरा जब्त
रतलाम, 06 नवंबर (इ खबर टुडे)। जिला रतलाम के वृत परगना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों—पंचड़, इसरथूनी और नामली (शगुन ढाबा के आसपास)—में अवैध मदिरा विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग का कार्रवाई अभियान लगातार जारी है।
आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश केरवार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज (6 नवंबर 2026) छापामार कार्रवाई की गई। रतलाम परगना उपनिरीक्षक अर्पित पाण्डेय द्वारा अवैध मदिरा विक्रेताओं के ठिकानों पर विधिवत् तलाशी ली गई।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त की गई मदिरा की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5,000 बताई जा रही है।
आज की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्पित पाण्डेय के साथ प्रधान आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े एवं नगर सैनिक चेतराम मालवीय शामिल रहे। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

