सुरेन्द्रनगर-चमारज सेक्शन में ब्लॉक के चलते रतलाम मण्डल की ट्रेनें प्रभावित
Nov 27, 2025, 19:51 IST
रतलाम ,27 नवंबर (इ खबर टुडे )। पश्चिम रेलवे, राजकोट मंडल के सुरेन्द्रनगर–चमारज सेक्शन में आरओबी-48 केनिर्माण कार्य हेतु 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2025 तक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस अवधि में रतलाम मंडल से गुजरने वाली प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
1. 29 नवम्बर, 2025 को जबलपुर से चलने वाली ट्रेन सं. 11466 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस मार्ग में 02.00 घंटा रेगुलेट की जाएगी।
2. 30 नवम्बर, 2025 को जबलपुर से चलने वाली ट्रेन सं. 11464 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस मार्ग में 03.00 घंटा रेगुलेट की जाएगी।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर
जा सकते हैं।

