Movie prime

 शहर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दी दबिश, दम्पत्ति सहित युवती गिरफ्तार 

 
 

रतलाम, 13 जनवरी (इ खबर टुडे)। शहर में चल रहे बेधड़क देह व्यापर संचालित का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। दम्पत्ति के घर में एक युवती भी पुलिस को मिली है। जो देह व्यापर में लिप्त है। पुलिस तीनो आरोपियों पर देह व्यापर का मामला दर्ज करते हुए पूछताछ कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को सुचना मिली कि अलकापुरी में घर के अंदर देह व्यापर चल रहा है। मामला संदिग्ध होने पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी और औ. क्षैत्र प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी की टीम ने एक युवक को ग्राहक बनाकर घर भेजा। देह व्यापार की सुचना सही होने पर पुलिस ने घर पर दबिश दी। 

दबिश के दौरान पुलिस ने दम्पत्ति अशोक पिता कमल आडवानी और सविता आडवानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने पति पत्नी का रिश्ता बताया। पुलिस को दंपप्ती के घर से एक 21 वर्षीय युवती भी मिली है। युवती ने पूछताछ में बताया की वह पश्चिम बंगाल के कलकत्ता की है। कुछ समय से दिल्ली में रह रही थी। पांच दिन पूर्व ही दम्पत्ति के बुलाने पर रतलाम आई और दम्पत्ति के घर रहने लगी। दम्पत्ति मुझसे अनैतिक कृत्य करा रहे है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री और पैकेट भी मिले है। 

सीएसपी श्री घनघोरिया ने बताया मुखबिर से देह व्यापर की सुचना मिलने के बाद दबिश दी गई। दम्पत्ति सहित पश्चिम बंगाल की एक युवती को गिरफ्तार किया है। मोबाइल से अन्य युवतियों के फोटो भी मिले है। तीनो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तीनो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।