Child marriage/ बाल विवाह की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई बालिका
Updated: Jan 28, 2026, 20:38 IST
रतलाम 28 जनवरी (इ खबर टुडे ) । 27 जनवरी को भोपाल कंट्रोल रूम से बरगुंडा वास में बाल विवाह होने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत की जांच के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया के निर्देशन में परियोजना अधिकारी सुश्री अर्चना माहौर, पर्यवेक्षक श्रीमती मालती शर्मा, श्रीमती नीलम वाघेला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता राठौर एवं कल्पना प्रजापत तथा पुलिस टीम के राजेश मईडा एवं प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान बालिका के उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उसकी उम्र 17 वर्ष पाई गई। टीम द्वारा बालिका के परिजनों को समझाइश दी गई कि बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही की जाए। इस पर परिजनों ने सहमति व्यक्त की एवं अपने लिखित कथन भी लिए गए।

