Movie prime
रतलाम / विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत मतदाता नाम खोजने की प्रक्रिया
 
 

रतलाम, 21 नवंबर (इ खबर टुडे)। जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) का कार्य किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा मतदाताओ हेतु SIR-2003 की निर्वाचक नामावली में स्वयं अथवा अपने परिवारजनों के नाम खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

जिस हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के 02 पोर्टल कमशः https://ceoelection.mp.gov.in एवं https://voters.eci.gov.in उपलब्ध है। उक्त दोनों पोर्टल पर मतदाता द्वारा स्वंय अथवा अपने परिवारजनों के नाम खोजने की चरणबद्ध प्रक्रिया निम्नानुसार है :-

माध्यम-1

1. https://ceoclection.mp.gov.in पोर्टल जाये।

2. Home Page पर मुख्य रूप से 4 Tab प्रदर्शित होगें जो कि SIR 2003 में नाम खोजने संबंधित Tab है। जिसमें प्रथम Tab मतदाता अर्हता तिथि 01-01-2003 के आधार पर प्रकाशित नामावली में नाम खोजने के लिये क्लिक करें। तत्पश्चात एक नवीन Webpage ओपन होगा जिसके माध्यम से जिला एवं विधानसभा क्षेत्र का चयन कर मतदाता संबंधित क्षेत्र की मतदाता सूची Download कर स्वयं एवं परिवारजनों के नाम खोज सकता है।

3. द्वितीय एवं चतुर्थ Tab के माध्यम से मतदाता यदि पूर्व 2003 के मतदान केन्द्र का नाम अथवा अनुभाग का नाम ज्ञात हो तो उक्त के माध्यम से मतदाता स्वयं की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

4. इसी प्रकार प्रदर्शित तृतीय Tab के माध्मय से मतदाता स्वयं के नाम की प्रविष्टि दर्ज कर, अथवा स्वयं का पूर्व 2003 का मतदाता पहचान पत्र जो कि (MP Series के उदाहरण MP/39/309/xxxxxx) से नाम खोज सकता है।

माध्यम- 2

1. https://voters.eci.gov.in पोर्टल जाये।

2. पोर्टल पर ECI Net और नीचे Forms का Option प्रदर्शित होगा। स्क्रोल करें।

3. Services का Option प्रदर्शित होगा। इसके ठीक नीचे दो बाक्स दिखेंगे। दूसरा हल्के नीले रंग का बाक्स, जिसमे - Search Your Name In Last SIR लिखा है, पर क्लिक करें।

4. State का Option आएगा। मध्यप्रदेश ऑप्शन चुनें। नीचे District दिखेगा सही ऑप्शन चुनें। नीचे Assembly Constituency दिखेगी सही Option चुनें।

5. नीचे Polling Station Number And Name Option प्रदर्शित होगा और View लिखा होगा। View पर क्लिक करें। इसमें उस विधानसभा के सारे मतदान केंद्रों के नाम आएंगे, अपना मतदान केंद्र चुनें। आपको आपका मतदान केंद्र याद होना चाहिए, उसे क्लिक करें, Voter list का PDF आ जाएगा, जिसमें मतदाता स्वयं का अथवा अपने परिवारजनो का नाम खोज सकतें है। सभी स्थानों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है, बस जिले और विधानसभा सही लिखें।

माध्यम- 3

1. यदि उपरोंक्त माध्यम से मतदाता जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ है तो जिला स्वरीय मतदाता सहायता केन्द्र टोल फ्री नंबर 1950 एवं कॉल सेंटर 07412-270487 पर संपर्क कर SIR 2003 में नाम एवं मतदान केन्द्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।

2. साथ ही संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उक्त तीनों प्रक्रियाओं द्वारा मतदाता सुगम, सरल माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवारजनो का नाम 2003 एवं 2025 की निर्वाचक नामावलियों में खोजकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।