Movie prime

 रतलाम में प्रशासनिक फेरबदल: प्रियंका चौरसिया आलोट व विवेक सोनकर जावरा के एसडीएम बने, कृष्णपाल बघेल को तहसीलदार व जनपद सीईओ का प्रभार

 

 

रतलाम, 26 नवंबर (इ खबर टुडे)। जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अजय कटेसरिया ने अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

​आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका चौरसिया को आलोट का अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर को जावरा का अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी का प्रभार दिया गया है।

​इसके अलावा, राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कृष्णपाल सिंह बघेल को आलोट का तहसीलदार बनाया गया है। उन्हें आलोट तहसीलदार की जिम्मेदारी के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद पंचायत आलोट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।