Movie prime

जावरा और पिपलोदा में खेल स्टेडियम निर्माण की तैयारी, भूमि आवंटन के बाद होगी कार्रवाई

शांतिवन व परिजन विश्राम शेड का निर्माण की स्वीकृत दी गई
 

रतलाम 22 जुलाई(इ खबर टुडे ) । जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा बताया गया कि जावरा नगर में आउटडोर व इंडोर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी विधानसभा में प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी। 

खेल मंत्री श्री सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावरा के कार्यक्रम में जावरा में आउटडोर व इंडोर खेल स्टेडियम बनाये जाने की  घोषणा की थी। घोषणा पर स्वीकृति देने के लिए प्रक्रिया की जा रही है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। 

इसी तरह पिपलौदा में भी 10 एकड़ भूमि का आवंटन होने के बाद खेल स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया की जाएगी। विधायक डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर खेल मंत्री श्री सारंग ने बताया कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न आयोजन किये जा रहे। विकासखण्ड स्तर पर खेल गतिविधियों को संचालित किया जा रहा। प्रदेश में 18 खेलों के लिए 11 खेल अकादमी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा।

 

जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र में जल उपलब्धता के लिए कार्यवाही की जा रही है। औद्योगिक परिसर में आंतरिक पाईप लाईन, सम्पवेल, ओवरहेड टेंक का निर्माण हो चुका है। निवेशकों को अस्थाई जल प्रदाय के लिए भी अनुमति दी जा रही है।

 

विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में शांतिवन की कार्ययोजना पर किये प्रश्न पर पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि विगत पांच वर्षों में जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के 66 स्थानों पर शांतिवन व परिजन विश्राम शेड का निर्माण की स्वीकृति दी गई। जिनमे से 34 स्थानों पर विधायक निधि से स्वीकृति दी गई।

जावरा विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न पर सहकारिता मंत्री श्री सारंग ने कहा कि रतलाम जिले में 791 विभिन्न सहकारी संस्थाए पंजीकृत है, जिनमे 410 कार्यशील व 381 निष्क्रिय है। इनमे 116 कृषि सहकारी समितियां है, जिनमे एक लाख 16 हजार सदस्य है, वही 75 गृह निर्माण सहकारी समितियां है, जिनमे 4994 सदस्य है। विगत दस वर्षों में कृषि साख सहकारी संस्थाओ के खिलाफ 78 व गृह निर्माण सहकारी संस्थाओ के खिलाफ 96 शिकायते प्राप्त हुई। इन शिकायतों पर कार्यवाही की जा रही है।